बयान वाइरल हुआ

विदेश मंत्री यस जयशंकर का एक बयान इधर सम्पूर्ण विश्व में वाइरल हुआ है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका के प्रभाव का वह युग समाप्त हो गया है जब उसे चुनौती देने की औकात किसी में नहीं थी। शीत युद्ध के बाद से विश्व में शक्ति बहुध्रुवीय होना प्रारम्भ हो गई थी। राष्ट्रपति ओबामा के समय से यूनाइटेड स्टेट्स ने अपनी विदेश नीति बदली है और दुनिया के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से हाथ खींचे हैं, उदाहरण के तौर पर राष्ट्रपति बाइडेन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की। अब विश्व उस ओर लगातार बढ़ रहा है जहां किसी भी एक देश का एकाधिकार नहीं चल सकता और यह भारत के उदय का समय है। फिर उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारत का उदय उसकी अपनी क्षमताओं पर निर्भर होगा, न कि दूसरों से प्रेरित होगा। इस बदलते वैश्विक क्रम में भारत ने संतुलित दृष्टिकोण पर बल दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

100th episode of PM Modi’s Man-ki-Baat

आचार्य प्रवर महामंडलेश्वर युगपुरुष श्री स्वामी परमानन्द गिरी जी महाराज द्वारा प्रवचन - प्रस्तुति रमेश चन्द्र तिवारी

A Discovery of Society