Posts

Showing posts from September 20, 2026

हिन्दी दिवस 2026

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् - बहराइच ने "साहित्य सदन" सिसई हैदर में टी. आर. मिश्र की अध्यक्षता में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन करके हिन्दी दिवस मनाया। परिषद् के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सिंह रैकवार मुख्य अतिथि एवं जनपद के लोकप्रिय साहित्यकार राम सँवारे द्विवेदी विशिष्ठ अतिथि थे। राम सुरत वर्मा 'जलज' ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती बंदना एवं बन्दे मातरम गीत गायन किया गया । किसान डिग्री कालेज के पूर्व विभागाध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी ने हिन्दी भाषा के अंतरराष्ट्रीय विकास पर ज्ञानवर्धक जानकारी से बड़ी संख्या में उपस्थिति श्रोताओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के आयोजक रमेश चन्द्र तिवारी ने कहा: "एक समय था जब लोगों को अंग्रेजी के सामने हिन्दी में बोलने पर हीन भावना महसूस हुआ करती थी किन्तु आज हिन्दी बोलने के लिए सारा विश्व लालायित है। अमेरिका में हिन्दी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है।" राधा कृष्ण पाठक ने पढ़ा : "मैं तो एक सरल हिन्दी हूँ मेरा कोई देश नहीं। जगह जगह मैं घूमा करती मेरा कोई वेश नहीं। तुलसी और कबीर, शूर की विमल स्व...