Posts

Showing posts from August 14, 2016

गोलागंज, जनपद बहराइच स्थित उफनती घाघरा नदी का कटान

Image
आज 15 अगस्त को हम लोगों की एक टीम जिसमें मैं, रमेश तिवारी, शीतल प्रसाद अग्रवाल, विजय यादव, मस्त राम एवं सनत कुमार शुक्ल मौजा गोलागंज में घाघरा नदी की कटान से प्रभावित लोगों का जायज़ा लेने गये |  गोलगंज बँधे के उस पार व्यापक रूप से फैली घाघरा नदी | जब हम लोग कहारन पुरवा पहुचे तो वहाँ की स्थिति देखकर ऐसा लगा कि मनुष्य ऐसी भी स्थिति में जीवन यापन कर रहा है | मौजा गोलगंज के इस गाँव के 300 घरों को नदी ने अब तक निगल लिया है | लोग अपने घरों के ईंटों को खोद कर ट्राली से बंधे पर ले जा रहे हैं | साथ ही अनाज और कुछ समान जिसे वे ढो सकते हैं उसे सुरक्षित स्थान पर पहुचा रहे हैं क्योंकि उनके अनुसार यदि वे ऐसा नहीं करते तो बचा हुआ समान भी नदी में समा जाने का ख़तरा है | गाँव वालों के अनुसार घाघरा पिछले 8 घंटे में 60 फिट ज़मीन काट चुकी है | उनके अनुसार ऐसा तब होता है जब दक्षिण और पश्चिम से आने वाली हवाएँ तेज हो जाती हैं | घाघरा नदी कहारन पुरवा के पास जहाँ पर कटान कर रही है वहाँ का एक दृश्य:  यही हाल टेपरी, शुकुलपुरवा, कोरिन पुरवा, धोविन पुरवा तथा कायमपुर मौजा के जर्मापुर का भी है | लोग त

स्वामी परमानंद शिक्षा निकेतन, खम्हरिया शुक्ल – बहराइच

Image
स्वामी परमानंद शिक्षा निकेतन , खम्हरिया शुक्ल – बहराइच 70 वां स्वतंत्रता दिवस आज पारंपरिक रूप से "स्वामी परमानंद शिक्षा निकेतन, खम्हरिया शुक्ल" ने देश का 70 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्शोल्लाश से मनाया l बहराइच शहर से प्रबंध समित के पदाधिकारी एवम् सदस्य सर्वश्री शीतल प्रसाद अग्रवाल, रमेश चन्द्र तिवारी, विजय यादव, मस्त राम और सनत कुमार शुक्ला प्रातः विद्यालय पहुंचे | इस बार आस पास ग्रामीण अंचल के निवासियों में काफी उत्साह देखा गया क्योंकि इस राष्‍ट्रीय उत्सव में भाग लेने के लिये लोग बड़ी सांख्या में विध्यालय आये | सभी ने परमपूज्य गुरुदेव की आरती की | श्री हरिनाथ प्रसाद मिश्र (प्रधानाचार्य), श्री अनिल कुमार बाजपेयी (सहायक प्रधानाचार्य), तथा अध्यापक गण सर्वश्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार बाजपई, भीमसेन बाजपई, पंकज कुमार शुक्ल, वीरेंद्र कुमार गौड़, दिव्यलोक श्रीवास्तव, श्रीमती मीना श्रीवास्तव ने अपने नियंत्रण में बच्चों की प्रभात फेरी निकाली | बच्चे उत्साह से ‘भारत माता की जै’ ‘बंदे मातरम्’ तथा ‘परम पूज्य गुरुदेव की जै’ का उद्घोष करते हुये जब पंक्तियों में न