Posts

Showing posts from November 8, 2026

लाला के पैसे से लाला को जेल

Image
लघु कथा हुकूमत ने तिलकधारी को लूटना शुरू किया और जब पैसा अधिक हुआ तब उन्होंने एक कुत्ता पाला और उसका नाम रखा हरीशन। एक दिन हरीशन नाराज हो गया और बोला : "हुकूमत भाई, मैं तुम्हारी पहरेदारी नहीं करूंगा।"   अब हुकूमत उसे मनाने लगा : "मान जा भाई, मान जा ! मैं तुझे अच्छे से रोटी दाल तो खिलाता हूँ।"   हरीशन ने उखड़े स्वर में जवाब दिया : "रोटी दाल से मेरा काम नहीं चलता - मुझे चाहिए मुर्गा, मटन, मछली और मदिरा। इतना सब दे सको तो मैं तुम्हारी चौकीदारी करूंगा नहीं तो चला।"   हुकूमत ने कहा : "भाई, मैं तुम्हें हराम की रकम देना चाहता हूँ किन्तु कोई न कोई बहाना तो चाहिए ही।" फिर कुछ सोचते हुए उन्होंने सर खुजलाया और बोले, "हरीशन भाई, एक आइडिया मेरे दिमाक में आया है। तुम्हें पता है तिलकधारी बहुत मोटा आदमी है, वह तुम्हारा भी दुश्मन है और हमारा भी। हम चाहते हैं तुम उसी के पैसे लो और उसी को काटो। तुम ऐसा करो, उसे दौड़-दौड़ कर काटो और हमसे हर कटाई के लिए मोटी मजदूरी लो। हाँ, मेरी शहनशाहियत पर फरक नहीं आनी चाहिए नहीं तो उससे पैसा वसूल कर तुम्हें देगा कौन?"   अब...