Posts

Showing posts from August 13, 2017

सरकार तो बदली

यहाँ सरकार तो बदली, मगर सिस्टम नहीं बदला कमीशन वो भी खाते थे, कमीशन ये भी खाते हैं | हैं बदले खेल के पाले, मगर टीमें नहीं बदलीं तब म के लोग पागल थे, अब ह के लोग पागल हैं | कभी भी काम करने से, यहाँ सत्ता नहीं मिलती बनाते वो भी पागल थे, बनाते ये भी पागल हैं | मरी जनता हमेशा थी, कहर जनता पे अब भी है वो तब भी मौज करते थे, वो अब भी मौज करते हैं | कुछ ने क़ानून को कुचला, कुछ ने क़ानून से खेला वही सब लोग तब भी थे, वही सब लोग अब भी हैं | ये हिन्दुस्तान की धरती, घने बादल निरखती है लूट ले घर कोई चाहे, ये टुकड़ों पे ही बिकती है | किसी के पास चन्दा है, कहीं वोटों की गंगा है वेचारी बीच की जनता, न मरती है न जीती है | कमाती है युवा जनता, उड़ाती खूब जनता है उन्हें पप्पू की चिंता है, इन्हें टीपू की चिंता है |                                                        रमेश तिवारी