Posts

Showing posts from July 2, 2023

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् - बहराइच

Image
  अखिल भारतीय साहित्य परिषद् सम्पूर्ण देश में साहित्यिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय परंपरा एवं जीवन पद्यति की वर्ष भर नई पीढ़ी को शिक्षा देता रहता तथा इस प्रकार उसे सुसंकृत करता रहता है। इसी क्रम में राम जानकी मंदिर, हमजापुर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् - बहराइच के तत्वावधान में व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा मनाई गई। उपस्थित भक्तों ने महर्षि वेदव्यास तथा अपने गुरु देवों की पूजा आरती की। साहित्य परिषद् की ओर से इस अवसर पर एक सरस काव्य गोष्ठी भी की गई जिसका आयोजन परिषद् के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुलाब चन्द्र जायसवाल तथा जिलामहामंत्री रमेश चन्द्र तिवारी द्वारा के द्वारा किया गया। गोष्ठी परिषद् के जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार सिंह रैकवार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें डा दिनेश त्रिपाठी शम्स मुख्य अतिथि थे। कवियों ने महर्षि वेदव्यास को समर्पित तथा गुरु महात्म्य पर आधारित गीत गाये। राष्ट्रीयता विषय के प्रसिद्द रचनाकार गुलाब चन्द्र जायसवाल ने महर्षि वेदव्यास का परिचय देते हुए पंक्तियाँ प्रस्तुत की "है वेद रचा और ब्रह्म सूत्र गीता जैसा अदभुद सुग्रंथ, पग-पग पर दर्शाया करते महाभारत ह