Posts

Showing posts from January 25, 2015

मोदी शिवराज हैं

Image
“ मोदी शिवराज हैं ” कविता को मैने दिनांक 06 अप्रैल 2014 को लिखा था | इस कविता के माध्यम से मैने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता के साथ भारतीयों का उनमें कितना विश्वास है को चित्रित करने का प्रयास किया है | मोदी शिवराज हैं सोते मोदी जगते मोदी मोदी हाहाकार है | दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है || आगे मोदी पीछे मोदी दायें बायें मोदी मोदी , उपर मोदी नीचे मोदी नजर जहां तक जाये मोदी , देश लूटने वाले भागे भगदड मारामार है | दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है || चलते मोदी रुकते मोदी सुबह शाम में मोदी मोदी , खाते मोदी पीते मोदी यहाँ वहां सब मोदी मोदी , मोदी मन के सपने बुनते करने को साकार हैं | दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है || ढोंगी भागे झूठे भागे भागे नकली चेहरे , उत्पाती अन्यायी भागे भागे देशी मोहरे , इनके चेहरे उड़े - उड़े से मोदी से बेहाल हैं | दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है || मोदी ताकत मोदी लागत

हम पीपल हैं हम चंदन हैं हममे ईश्वर की भक्ती

Image
                                  सोमवार ,  26 जनवरी 2015 हम पीपल हैं हम चंदन हैं हममे ईश्वर की भक्ती हिंसक को हमने हिरन बनाया शान्ति हमारी शक्ती हम स्वर्ण धातु हैं दैविक हैं हम आदि सभ्यता की पहिचान परत, परत इतिहास पलट लो सब बदले हम अब भी मानवता के प्राण दुनियाँ को धमकाने वाले चले गये हमें बदलने वाले खुद अपने परिचय में उलझ गये कोहरे छाये बादल बिजली कड़की घनी अंधेरी रातें आईं ओले वर्षे कठिन कुटिल चिंगारी भड़की किन्तु सूर्य पूरब में फिर से उसी तरह से उग आया है आज तिरंगा मुस्काया है शत नौ वर्षों पश्चात भारती गरज उठी है अम्बर की दीवारें सारी काँप उठी है महादिऊप की महाशक्ति हम फिर से होंगे अहंकार का काल निकट आया है                                          - Ramesh Tiwari