ऑपरेशन संकल्प



भारत की एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत तब हुई जब ईरान ने भारत के लिए सुरक्षित मार्ग देने की बात कही है।
इस बीच भारत ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए "ऑपरेशन संकल्प" के तहत युद्धपोत और टास्क फोर्स तैनात किए हैं।
ये युद्धपोत एलपीजी 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' टैंकरों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के बाद होर्मुज के पश्चिम में फंसे 22 भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हैं। इसके अतिरिक्त वे अपने चाबहार बंदरगाह की भी निगरानी कर रहे हैं।
यह तैनाती खाड़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने और भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य प्रवर महामंडलेश्वर युगपुरुष श्री स्वामी परमानन्द गिरी जी महाराज द्वारा प्रवचन - प्रस्तुति रमेश चन्द्र तिवारी

100th episode of PM Modi’s Man-ki-Baat

Festivals With Poetic Greetings