Posts

Happy Krishna Janmashtami!

Image
Today is Krishna Janmastami. On this pious day, our great Lord Krishna took birth.  The most adorable character in our greatest epic Mahabharata is called Madan Gopal when he is a child, but as he grows older, we call him Kanha, Kanhaiya, Krishna and then Sri Krishna. He is a loving child, then a mischievous boy, then a warrior, then a politician and lastly a man of high experience and knowledge. He lived a balanced life, mixing duties and pleasure in a perfect and dynamic way, thus teaching us how to live a complete life. He established a Dharm with harmonious, loving and peaceful human relationships on the earth - not a religion stuffed with hypocrisies – killing the entire band of tyrants , like Kansa, Duryodhna, Shishupal, Jarasindhu and all, who were enjoying power and wealth under the mask of values, and freeing people from the fetters of savage rules, injustice and ignorance. Let us celebrate his Happy Birthday, praying for love, light, justice and peace. Happy Janmastam...

व्यग्र व्यथा के बादल

Image
इस छोटी सी कविता को मैने 18 अप्रैल , 1988 को लिखा था तथा आकाशवाणी रायपुर (अब छत्तीसगढ़ की राजधानी) ने अपने युगवाणी कार्यक्रम में इसे 31 अगस्त , 1988 को सायं 5.05 पर प्रसारित किया था | मानस अम्बर में घिरे हुए ये व्यग्र व्यथा के बादल से घोर घटा छा आई है जैसे रजनी का आँचल। रह-रह कर कौंध रही है स्मृति की तीखी विजली क्षण-क्षण निशा दिवस वैसी छटती घिरती कजरी। है घोर गर्जना करता यह निराश मन हारा प्रतिध्वनि से फिर कँपता है हृदय शून्य भी सारा। उत्कंठा आती है बन तीब्र पवन की आँधी आशाएँ थमती ऐसे ज़ंजीरों में हों बाँधी। ये घनी वेदना के घन अविरल घिरते रहते हैं चित्त में रह-रह भारी वर्षात प्रेम की करते हैं। वही नीर वह करके इन दृग द्वारों से गिरते आर्द्र श्याम अलकों को करने को आतुर रहते। बस आ जा इन बाहों में सावन आभास कराऊँ पल-पल कैसे बीते हैं की मीठी कथा सुनाऊं।। -              रमेश चंद्र तिवारी

बता दो मैं कौन हूँ ?

Image
इसको मैने अभी-अभी लिखा है - पढ़ो सोच में पड़ जाओगे ! 02/09/2015 17:32:32 कुछ तो है जो वायु के झोंकों पर स्वेत छाया सी झलमल-झलमल करती आती है ,  चली जाती है   । कुछ तो है जो सूरज की तप्त किरणों से गरे हुए द्रव सी आँसू की बूँदें टपकाती है , चली जाती है । कुछ तो है जो रजनी की छिल्ली पर स्यामल स्याही से लिखे हुए पत्र विखेर देती है , चली जाती है । कुछ तो है जो अम्बर में शून्य सी उभरती है आँखों में आँखें डालकर कुछ कहती है , चली जाती है । क्या यही सब कुछ है जो कुछ नहीं से पूछता फिरता है , ‘ बता दो मैं कौन हूँ , मैं कहाँ से आया हूँ ?' क्या यही सब कुछ है कि किसी कुछ नहीं का सबकुछ उसका कुछ नहीं है यदि है तो नहीं है और नहीं है तो न जाने कहीं है ? -           रमेश चन्द्र तिवारी

कुण्डलियां

राजनीति ने दे दिया , दनुज रूप को मात , आतिबादी ख़ूँख़ार हैं , उनके घातक दाँत , उनके घातक दाँत , विकट पंचे हैं खूनी , निर्दोषन को खूब , क्रूर गोली बन भूनी , भूखा उदर विशाल , चाह सत्ता कुर्सी की , कपटी हृदय विषाण , जीभ घटिया करनी की ।। कण-कण में संसार के , नेतागीरी व्याप्त , घट-घट के भगवान को , नहीं ठिकाना आज , नहीं ठिकाना आज , उन्हें डर इस गीरी का , सत्ता पर अधिकार , हुआ नेतागीरी का , नेता पर विश्वास , हटा अल्ला ईश्वर से , उसका बहुमत आज , प्रभु भागे नर उर से ।। अपने घर की घी दही , से नहीं किसी को प्रीति , औरों की चटनी भली , भारत की यह रीति , भारत की यह रीति , मधुर हिन्दी है कड़ुवी , अँग्रेज़ों के भार , तरे भारत की उरवी , पर भाषा को सीख , वितावें पूर्ण जिंदगी , कर न सकें उपयोग , कहाँ से होय उन्नती ।। -           रमेश चंद्र तिवारी 

Raksha Bandhan

Image
How we love our sweet little sister! Happy Raksha Bandhan, everyone! Sanatan Culture defines every relationship as a divine bond between members of a family, which ultimately generates a sense of having natural obligations to each other and makes the family live comfortably. Father loves his son and daughter and brings them up, so does a mother; but the relationship between a brother and his sister is such that involves deep feelings and self-sacrificing attributes. A sister cares for her brother and a brother can do anything to protect his sister.  Bhaiya is used to describe someone that one feel a great affection for. But it exceeds every level of feeling when our sister calls us Bhaiya. We feel a surge of emotion at the thought of Raksha Bandhan; then as our most loving sister ties Raksha around our wrist, we fail to hide the warm feelings that we are overcome with. It is not the reshmi string but the love itself: the pious love between a brother and his sister. It is...

The Very Lion of Asia

Image
I composed this poem on Sunday, 13 April 2014, dedicating it to the Finance Minister, Sri Arun Jaitley, and would like to offer it to him as a gift on the eve of pious Raksha Bandhan .  Even after India had won her freedom 66 years ago, The rule flavoured with English lingered on. While we buttered up one big family, ‘Divide and rule’, ‘squeeze and drink’ kept going on. We always thought the worst of ourselves And had no confidence whatsoever. Perhaps blinded by the perpetual slavery We could not discern if we are what we had been ever. Who else would the world call The teacher, the leader, the father of civilization? Our eyes have now opened; Our own brand excellence has awakened. A patriotic polymath has emerged again To pull India together, its speed of economy to gain. Adieu, adieu, you humble Mindset! Exploitative Autocracy, adieu, adieu! We are the very lion of Asia once again! By Ramesh Tiwari

मुक्तक

Image
इन मुक्त छन्दो को मैने 21 अक्तूबर , 1988 को लिखा था । इन मुक्तको के माध्यम से मैने देश की सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य को सामने लाने की कोशिश की है । कभी मत कहना मैं आया नहीं था बड़े अरमान लेकर, बात अभी भी वही है, बात फिर भी तब कुछ और थी | कितनी तस्वीरें बनाई थीं आपके खूबसूरती की, भाप के लच्छे उठने लगे, तस्वीरें मिटती गयीं | 1-       गाँव हो या शहर हर गली हर डगर                 लोभ की नग्न वैश्या थिरक है रही । अब कटेगी हया बेचकर नाक क्या नेस्तनाबूत ही नाक जब हो गयी । 2-       दोष इन निर्धनो का यही क्या भला ये सभी निष्कपट और निर्दोष हैं ? धन कमाया जिन्होंने इन्हें लूटकर क्या इसी हेतु ही वे बड़े लोग हैं । 3-       व्यंग्य निन्दा नहीं गालियों को बको किन्तु पैसा मिले तो सभी वेअसर । व्यक्ति ही व्यक्तियों का गला घोंटकर बन्धु की दुर्दशा से हुआ वेखबर । 4-       विवशता अरे तू  अमिट  शाप है मात्र तू है वजह लोग लूटे गये ! हर दुख...