जनता का भयभीत होना



कांग्रेस ने 65 वर्षों तक राज किया। सोंचा गया था कि अब बीजेपी की बारी है यह भी 50 -60 वर्षों तक चलेगी। इसका पतन इतना शीघ्र हो जायेगा इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी? बांटो राज करो यह नीति तब काम करती है जब जनता स्थिर होती है, किन्तु जब भयभीत हो जाती है तब सारा वर्ग एक साथ सरकार से भड़क जाता है और दूसरी कोई बात नहीं सुनता। इंदिरा गाँधी की हार का कारण इमरजेंसी थी। अखिलेश सरकार के पतन का कारण जनता का भयभीत होना था वरना उसने काम बहुत अच्छा किया था। मोदी जी को जनता ने सुरक्षा छत्र के रूप में देखा और उन पर अंधा विशवास कर लिया था। योगी जी की लोकप्रियता का कारण भी उनसे सुरक्षा की उम्मीद रही है। भगवान् राम ने ग्यारह हजार वर्षों तक राज किया था क्योंकि उनके हनुमान ने "बाएं भुजा असुर संहारे, दाहिने भुजा संत जन तारे"। बीजेपी सरकारों ने कानूनों के माध्यम से अथवा स्वभावगत प्रतिशोध के माध्यम से अपनी समर्थक जनता को भयभीत कर दिया है। ठीक यही कार्य एक बार मुलायम सरकार में हुआ था तो सवर्ण भूल गए थे कि मायावती ने उन्हें कितनी गाली दी थी। बात राम राज की करोगे किन्तु अत्याचार प्रहलाद पर करोगे। तुन्हें भगवान् नरसिंह से अधिक शक्ति प्राप्त हो चुकी है ? बुद्धि विनाश के बाद आती है। खैर, जब राजनीति को किसी नए शिशु को जन्म देना होता है तब ऐसी स्थितियां बनती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य प्रवर महामंडलेश्वर युगपुरुष श्री स्वामी परमानन्द गिरी जी महाराज द्वारा प्रवचन - प्रस्तुति रमेश चन्द्र तिवारी

100th episode of PM Modi’s Man-ki-Baat

Festivals With Poetic Greetings