Saturday 2 February 2019

कहानी संग्रह


इस खूबसूरत पुस्तक को मैने 2007 में लिखना प्रारम्भ किया था काफ़ी प्रयास किया किंतु कुछ संतोष जनक नहीं कर सका | 8 जनवरी 2009 की प्रातः मैने परम पूज्य गुरुदेव स्वामी परमानंद जी महाराज से इसके लिए उनके आशीर्वाद की याचना की | उन्होने मेरी लेखनपुस्तिका पर एक वाक्य लिखा जो मेरी सफलता के लिए ईश्वर से उनकी कामना थी | उसके पश्चात मुझे नहीं पता क्या हुआ कि मैं एक के बाद एक अदभुद कहानियों को लिखने लगा | पूज्य गुरुदेव की असीम कृपा से मैने दस वर्षों में २० कहानियाँ लिखीं जिन्होने आज इस पुस्तक का निर्माण किया है | मैंने उनकी इस अनूठी भेंट को उनके चरण कमलों को समर्पित कर दिया है | पुनः यह उन्हीं की कृपा है कि मुझे Highbrowscribes Publications से संपर्क हुआ जिनकी अनुभवी टीम ने इसे सजाकर सुंदर स्वरूप प्रदान किया | जब भी मैं इसे दोबारा पढ़ता हूँ मैं स्वयं चकित हो जाता हूँ कि इसे मैने कैसे लिखा था | यह भाषा, मनोरंजन और उपयोगी जानकारी से संतुलित रूप में वैभवशाली पुस्तक है | यह flipkart और amazon दोनों पर उपलब्ध है | इसे अवश्य पढ़िए और मुझे आगे की कृतियों के लिए उत्साहित करने की कृपा कीजिए |

No comments:

Post a Comment