लाला के पैसे से लाला को जेल


लघु कथा


हुकूमत ने तिलकधारी को लूटना शुरू किया और जब पैसा अधिक हुआ तब उन्होंने एक कुत्ता पाला और उसका नाम रखा हरीशन। एक दिन हरीशन नाराज हो गया और बोला : "हुकूमत भाई, मैं तुम्हारी पहरेदारी नहीं करूंगा।"
 
अब हुकूमत उसे मनाने लगा : "मान जा भाई, मान जा ! मैं तुझे अच्छे से रोटी दाल तो खिलाता हूँ।"
 
हरीशन ने उखड़े स्वर में जवाब दिया : "रोटी दाल से मेरा काम नहीं चलता - मुझे चाहिए मुर्गा, मटन, मछली और मदिरा। इतना सब दे सको तो मैं तुम्हारी चौकीदारी करूंगा नहीं तो चला।"
 
हुकूमत ने कहा : "भाई, मैं तुम्हें हराम की रकम देना चाहता हूँ किन्तु कोई न कोई बहाना तो चाहिए ही।" फिर कुछ सोचते हुए उन्होंने सर खुजलाया और बोले, "हरीशन भाई, एक आइडिया मेरे दिमाक में आया है। तुम्हें पता है तिलकधारी बहुत मोटा आदमी है, वह तुम्हारा भी दुश्मन है और हमारा भी। हम चाहते हैं तुम उसी के पैसे लो और उसी को काटो। तुम ऐसा करो, उसे दौड़-दौड़ कर काटो और हमसे हर कटाई के लिए मोटी मजदूरी लो। हाँ, मेरी शहनशाहियत पर फरक नहीं आनी चाहिए नहीं तो उससे पैसा वसूल कर तुम्हें देगा कौन?"
 
अब क्या था, हरीशन को जब भी, जहाँ भी मौका मिलता वह तिलकधारी को नोच लेता और हुकूमत से मिली मोटी गड्डी से ये होटल-वो भट्ठी, वो होटल-ये भट्ठी।
 
अब जब काटने की घटनाएं अधिक होने लगी तो तिलकधारी डंडा लेकर चलने लगा। हरीशन मुश्किल में पड़ गया - वह हुकूमत से फिर नाराज हो गया और बोला : "हुकूमत भाई, मुझे चाहिए आज़ादी। तुमने बहुत मौज कर ली है - अब पट्टा तुम पहनो और कुछ वर्षों के लिए शहनशाहियत मुझे दो तिलकधारी से पैसे स्वयं मैं वसूलूंगा।"
-By Poet Ramesh Tiwari

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य प्रवर महामंडलेश्वर युगपुरुष श्री स्वामी परमानन्द गिरी जी महाराज द्वारा प्रवचन - प्रस्तुति रमेश चन्द्र तिवारी

100th episode of PM Modi’s Man-ki-Baat

Festivals With Poetic Greetings