Saturday 31 January 2015

मोदी शिवराज हैं


मोदी शिवराज हैंकविता को मैने दिनांक 06 अप्रैल 2014 को लिखा था | इस कविता के माध्यम से मैने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता के साथ भारतीयों का उनमें कितना विश्वास है को चित्रित करने का प्रयास किया है |

मोदी शिवराज हैं

सोते मोदी जगते मोदी मोदी हाहाकार है |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
आगे मोदी पीछे मोदी दायें बायें मोदी मोदी,
उपर मोदी नीचे मोदी नजर जहां तक जाये मोदी,
देश लूटने वाले भागे भगदड मारामार है |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
चलते मोदी रुकते मोदी सुबह शाम में मोदी मोदी,
खाते मोदी पीते मोदी यहाँ वहां सब मोदी मोदी,
मोदी मन के सपने बुनते करने को साकार हैं |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
ढोंगी भागे झूठे भागे भागे नकली चेहरे,
उत्पाती अन्यायी भागे भागे देशी मोहरे,
इनके चेहरे उड़े-उड़े से मोदी से बेहाल हैं |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
मोदी ताकत मोदी लागत मोदी सैनिक दल की चाहत,
माता मांगे मोदी मोदी मोदी क्योकि उसकी राहत,
प्रभुसत्ता को कायम रखने को मोदी सरकार है |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
माँ बहनों की इज्जत मोदी खेत-खेत में मोदी मोदी,
हुनरमंद का साथी मोदी स्कूलों में मोदी मोदी,
धरती अम्बर शिखर समंदर फैला हिन्दुस्तान है |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||
रोको मोदी रोको मोदी सिंह गर्जना करता मोदी,
देश बांटने वाले मिलकर शोर मचाएं मोदी मोदी,
देश द्रोह की जड़ें नोचने को मोदी शिवराज हैं |
दिशा दिशा में मोदी मोदी मोदीमय इंसान है ||

-       रमेश तिवारी

No comments:

Post a Comment