Thursday 14 July 2016

लाइन लगी है

अगर कहीं बीमार पड़े तो लाइन लगी है,
विद्यालय या बैंक बहुत सी लाइन लगी है |
खिड़की टिकट सामने निश्चित धक्का खाना है,
गाड़ी बस में घुसना है तो हड्डी को तुड़वाना है |
वाहन सर्विस सेंटर में भी लाइन लगी है,
मरने के भी बाद स्वर्ग तक लाइन लगी है |
बिना लाइन बजरंग बली को लड्डू है स्वीकार नहीं,
घर के बाहर लाइन विना अब बेड़ा बिल्कुल पार नहीं |
मोटर बस स्कूटर लंबी लाइन लगी है,
कुछ होता है जहाँ वहाँ सब लाइन लगी है |
खुशी कहाँ जब व्यस्त व्यक्ति वहोश खड़ा है !
छोटे बड़े सभी का चेहरा हर क्षण उतरा-उतरा है |     
बेकारी से पस्त युवक अवसाद ग्रस्त है,
पैदल रस्ता ठेलों से सब अस्त-व्यस्त है |
जनसंख्या यदि नहीं थमी तो थम जाएँगे कारोबार,
कच्ची मौत मरेंगे मानव हो जाएगा बंटाधार !

-                                                                                                              रमेश चन्द्र तिवारी